हमारे बारे में

 परिचय

        मध्य प्रदेश शासन, संसदीय कार्य विभाग के अधीन विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष पंडित कुंजीलाल दुबे के नाम पर, दिनांक 24.4.1998 को संसदीय विद्यापीठ की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी देना है। यह म.प्र. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 (सन् 1973 का क्रमांक 44) के अधीन पंजीकृत संस्था है, जिसका कार्यालय भूतल, विंध्याचल भवन, भोपाल में है।

 

  1. संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री तथा प्रमुख सचिव संसदीय विद्यापीठ के क्रमशः पदेन अध्यक्ष एवं महानिदेशक हैं।

 

  1. पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ के उद्देश्य निम्नानुसार हैं:-

 

  1. संसदीय लोकतंत्र के संबंध में लोकरूचि को जागृत करने के लिए जनसंचार माध्यमों का उपयोग।
  2. पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और विधान मण्डल के नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना तथा उसके लिए साहित्य तैयार करना।
  3. संसद/विधान मण्डल/अन्य प्रतिनिधि संस्थाओं की कार्यवाही को प्रतिवेदित करने वाले पत्रकारों को प्रशिक्षण।
  4. विधान मण्डल सचिवालयों और अन्य शासकीय एवं अर्द्धशासकीय तथा गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण।
  5. शालेय और महाविद्यालयीन स्तर पर जिला/संभागीय एवं राज्यस्तरीय आदर्श संसद प्रतियोगिता का आयोजन करना।
  6. देश के विभिन्न विधान मण्डलों के प्रक्रिया/नियमों/अध्यक्षीय आदेशों, परिपाटियों का सार-संग्रह तैयार करना और उसका प्रकाशन।
  7. संविधान और संसदीय लोकतंत्र से संबंधित सैद्धान्तिक विषयों पर इंटरफेकल्टी शोध कार्य संपादित करना।
  8. संसदीय विषयों पर निबन्ध/लेख प्रतियोगिता/वाद-विवाद/सेमीनार आयोजित करना।
  9. संसदीय संग्रहालय एवं अभिलेखागार की स्थापना करना।

पद्मभूषण पंडित कुंजीलाल दुबे

          पंडित कुंजीलाल दुबे का जन्म 18 मार्च, 1896 में नरसिंहपुर जिले के आमगांव ग्राम में एक सम्भ्रान्त परिवार में हुआ तथा देहावसान 2 जून, 1970 को हुआ। वे बी.ए., एलएल.बी. थे। सन् 1920 में उन्होंने आजीविका के लिए जबलपुर में विधि व्यवसाय प्रारम्भ किया और शीघ्र ही उनकी गणना जबलपुर के विशिष्ट अधिवक्ताओं में होने लगी।

            वे पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रेरणा से हिन्दू महासभा में सम्मिलित हुए। सन् 1924 में उन्हें हिन्दू महासभा की राज्य इकाई का सचिव निर्वाचित किया गया। सन् 1937 में वे कांग्रेस में सम्मिलित हुए और फिर जीवन पर्यन्त कांग्रेस तथा गांधीजी के सिद्धान्तों को समर्पित रहे। सन् 1939 में वे त्रिपुरा में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाधिवेशन की स्वागत समिति के सचिव चुने गए। जनवरी, 1941 में महात्मा गांधी के आव्हान पर वैयक्तिक सत्याग्रह में भाग लिया और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया तथा छः माह की सज़ा दी गई।  जेल से छूटकर वे कांग्रेस के कार्य में लग गए और अगस्त, 1942 में मुम्बई के प्रसिद्ध कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए।  अधिवेशन समाप्त होने के बाद जब वे मुम्बई से रेल द्वारा जबलपुर लौट रहे थे तब उन्हें भिटोनी रेल्वे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया।  जेल से वे सन् 1944 में छूटे और उसके बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम विधान सभा के चुनाव में जबलपुर से निर्विरोध चुने गए। 2 अक्टूबर, 1946 को वे मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए। सन् 1952 में वे विधान सभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए और उन्हें विधान सभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वे 1952 से 1967 तक विधान सभा अध्यक्ष पद पर बने रहे। संभवतः भारत के संसदीय इतिहास में इतने लम्बे काल तक कोई भी व्यक्ति विधान सभा का अध्यक्ष नहीं रहा है।

            वे स्वर्गीय पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र तथा पंडित श्यामाचरण शुक्ल के मंत्रि-मण्डल में वित्त मंत्री भी रहे। सन् 1964 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया। विधि और ज्ञान के क्षेत्र में की गई सेवाओं के लिए जबलपुर विश्वविद्यालय ने सन् 1965 में एल.एल.डी. की मानद् उपाधि से एवं विक्रम विश्वविद्यालय ने सन् 1967 में डी.लिट. की उपाधि से अलंकृत किया।

            भारतीय डाक विभाग द्वारा उनकी स्मृति में एक डाक टिकिट दिनांक 18 मार्च, 1996 को जारी किया गया।

 

कार्य संचालन हेतु समिति

 

          संसदीय विद्यापीठ की नियमावली में कार्य संचालन के लिए साधारण सभा तथा प्रबंध समिति का गठन प्रावधानित है।

साधारण सभा

क्र.

विवरण

सदस्य संख्या

1

म.प्र. विधान सभा के वर्तमान सदस्य

11

2

म.प्र. विधान सभा के भूतपूर्व सदस्य

05

3

म.प्र. से निर्वाचित लोकसभा व राज्यसभा के वर्तमान सदस्य

03

4

म.प्र. से निर्वाचित लोकसभा एवं राज्यसभा के भूतपूर्व सदस्य

02

प्रबंध समिति

1

भारसाधक मंत्री, म.प्र. शासन, संसदीय कार्य विभाग

पदेन अध्‍यक्ष

2

उपाध्यक्ष

अध्यक्ष द्वारा नाम-निर्देशित

3

सदस्य

अध्यक्ष द्वारा नाम-निर्देशित

4

सदस्य

अध्यक्ष द्वारा नाम-निर्देशित

5

प्रमुख सचिव/सचिव, म.प्र.शासन, वित्त विभाग

पदेन सदस्य

6

प्रमुख सचिव/सचिव, म.प्र.शासन, उच्च शिक्षा विभाग

पदेन सदस्य

7

प्रमुख सचिव/सचिव,म.प्र.शासन, सा.प्र.विभाग

पदेन सदस्य

8

प्रमुख सचिव/सचिव,म.प्र.शासन, नगरीय विकास एवं पर्यावरण

पदेन सदस्य

9

प्रमुख सचिव/सचिव,म.प्र.शासन, संसदीय कार्य विभाग

पदेन सदस्य

10

महानिदेशक, विद्यापीठ, राज्य शासन द्वारा नियुक्त

सदस्‍य सचिव

संरचना

संसदीय विद्यापीठ की संरचना निम्नानुसार है:-

1

पदेन अध्यक्ष

माननीय संसदीय कार्यमंत्री

2

पदेन महानिदेशक

महानिदेशक राज्य शासन द्वारा नियुक्त किया जाएगा और जब तक ऐसा न किया जाए तब तक प्रमुख सचिव/सचिव, संसदीय कार्य विभाग पदेन महानिदेशक होंगे।

3

संचालक

विद्यापीठ की नियमावली के नियम 11 के खण्ड (घ) (1) के अनुसार विद्यापीठ का  संचालक राज्य शासन के अपर सचिव स्तर का अधिकारी  होगा एवं उसकी नियुक्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी।

4

उप संचालक

विद्यापीठ की नियमावली के नियम 11 के खण्ड (ङ) (1) के अनुसार विद्यापीठ का उप संचालक राज्य शासन के प्रथम श्रेणी स्तर का अधिकारी  होगा।

5

शोध अधिकारी

विद्यापीठ में शोध अधिकारी का पद निर्धारित अर्हताओं पर संविदा अथवा प्रतिनियुक्ति से भरे जाने का प्रावधान है।

6

अराजपत्रित पद

विद्यापीठ की स्थापना में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 17 पद स्वीकृत हैं।

 

वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों का विवरण

क्रमांक

नाम

पद

दूरभाष क्रमांक

(कार्यालय)

क्रमांक

(निवास)

मोबाइल क्र.

1

श्री  अनुपम राजन 

महानिदेशक

2708556

           -

-

2

श्री राजेश गुप्‍ता

संचालक

2576140

            -

9425016506

3

श्री एम.के.राजोरिया

उप संचालक

2576141

             -

9827284191

 

संसदीय विद्यापीठ के लिए स्वीकृत पद

क्रमांक

पदनाम

संख्या

वेतनमान

1-

संचालक

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -15

123100-215900

2-

उप संचालक

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -13

67300-206900

3-

शोध अधिकारी

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -12

56100-177500

4-

निज सहायक

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -9

36200-114800

5-

अधीक्षक

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -9

36200-114800

6-

शीघ्रलेखक

03

वेतन मेट्रिक्स लेवल -8

32800-103600

7-

लेखापाल

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -8

32800-103600

8-

सहायक

02

वेतन मेट्रिक्स लेवल -8

32800-103600

9-

सहायक प्रोग्रामर

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -8

32800-103600

10

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -6

25300-80500

11-

सहायक ग्रेड 3

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -4

19500-62000

12-

वाहन चालक

01

वेतन मेट्रिक्स लेवल -4

19500-62000

13-

भृत्य

05

वेतन मेट्रिक्स लेवल -1

15500-49000

 

योग

20

 


विद्यापीठ में पदस्थ अध्यक्ष एवं अधिकारियों का विवरण

अध्यक्ष

1

माननीय श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल

24.04.1998 से 06.12.1998

2

माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा

07.12.1998 से 30.10.2000

3

माननीय श्री हजारीलाल रघुवंशी

01.11.2000 से 07.12.2003

4

माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय

08.12.2003 से 31.05.2005

5

माननीय डॉ. नरोत्तम मिश्र

01.06.2005 से 19.12.2008

6

माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय

20.12.2008 से 02.11.2009

7

माननीय डॉ. नरोत्तम मिश्र

03.11.2009 से 12.12.2018

8

माननीय डॉ. गोविन्द सिंह

07.01.2019 से 23.03.2020

9

माननीय डॉ. नरोत्तम मिश्र

12.07.2020 से 13.12.2023

10

माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय

30.12.2023 से निरन्तर.........

महानिदेशक

1

श्री बादल दास      

24.04.1998 से 26.02.2001

2

श्री सुधीर नाथ 

27.02.2001 से 18.02.2002

3

श्री के.एम.आचार्य   

19.02.2002 से 14.10.2003

4

श्री इकबाल अहमद

15.10.2003 से 31.10.2003

5

श्रीमती आभा अस्थाना

01.11.2003 से 20.10.2004

6

श्री विजय पाटीदार

21.10.2004 से 01.06.2005

7

श्रीमती अजिता वाजपेई पाण्डे

02.06.2005 से 05.10.2005

8

श्री स्वदीप सिंह

06.10.2005 से 13.12.2005

9

श्री राकेश बंसल

14.12.2005 से 11.06.2007

10

श्री दिलीप मेहरा

18.6.2007 से 01.03.2009

11

श्रीमती आभा अस्थाना

02.03.2009 से 19.04.2009

12

डॉ. राजन एस. कटोच

20.04.2009 से 15.12.2009

13

श्री ए.एन. अस्थाना

16.12.2009 से 21.01.2010

14

श्री अरविन्द जोशी

01.02.2010 से 04.02.2010

15

श्रीमती आभा अस्थाना

05.02.2010 से 28.04.2010

16

श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव

29.04.2010 से 19.01.2011

17

श्रीमती आभा अस्थाना

20.01.2011 से 19.12.2011

18

श्रीमती विजया श्रीवास्तव

20.12.2011 से 28.12.2011

19

श्री विनोद सेमवाल

29.12.2011 से 18.06.2012

20

श्री सुदेश कुमार

18.06.2012 से 31.08.2013

21

श्रीमती सलीना सिंह

10.09.2013 से 02.06.2014

22

श्रीमती कंचन जैन

02.06.2014 से 01.07.2015

23

श्री के. सुरेश

01.07.2015 से 31.08.2015

24

श्रीमती रश्मि अरूण शमी

01.09.2015 से 29.12.2015

25

श्री वीरेन्द्र कुमार बाथम

30.12.2015 से 30.06.2017

26

श्रीमती वीरा राणा

03.07.2017 से 02.06.2018

27

श्री अजीत केसरी

28.06.2018 से 28.05.2019

28

श्री मलय श्रीवास्‍तव

29.05.2019 से 12.5.2020

29

श्री पंकज राग   12.5.2020 से  30.1.2021

30

श्री आई. सी. पी. केशरी

30.1.2021 से  31.03.2022

31

श्री विनोद कुमार 01.04.2022 से 05.02.2024
32

श्री के. सी. गुप्ता 

06.02.2024 से 15.12.2024
33 श्री अनुपम राजन 16.12.2024 से निरन्तर...........

 


संचालक

1

श्री एस.एस. सेठ

05.09.1998 से 31.08.2003

2

श्री आर.पी. श्रीवास्तव

01.09.2003 से 31.07.2004

3

श्री नीरज दुबे

04.09.2004 से 22.06.2005

4

श्री डी.सी. उपाध्याय

23.06.2005 से 09.01.2006

5

श्री के.रमन

08.02.2006 से 03.08.2007

6

श्री एल.सी. मोटवानी

04.08.2007 से 03.10.2008

7

डॉ. मंजुला शर्मा

04.10.2008 से 06.10.2010

8

श्री एल.सी. मोटवानी

07.10.2010 से 14.11.2014

9

श्री राजेश गुप्ता

14.11.2014 से 24.03.2018

10

डॉ. प्रतिमा यादव

24.03.2018 से  18.03.2026

उप संचालक

1

श्री आर.टी. पानथरे

13.11.1998 से 31.08.1999

2

श्री ओ.पी. गुप्ता

14.09.1999 से 14.06.2000

3

डॉ. अल्पना घोष

28.06.2000 से 31.10.2000

4

श्री यू.के. तिवारी

20.11.2000 से 31.07.2001

5

डॉ. राजीव सक्सेना

27.08.2002 से 05.03.2005

6

श्री डी.सी. सक्सेना

01.03.2005 से 31.08.2006

7

श्री एल.सी. मोटवानी

01.09.2006 से 16.01.2007

8

डॉ. जयश्री मिश्रा

17.01.2007 से 24.06.2008

9

श्री राजेश गुप्ता 

25.06.2008 से 08.07.2008

10

डॉ. जयश्री मिश्रा

09.07.2008 से 19.01.2009

11

श्री राजेश गुप्ता 

19.01.2009 से 31.08.2009

12

श्री महेन्द्र सोनूने

01.09.2009 से 23.02.2011

13

श्री एस.एल. यादव

24.02.2011 से 31.10.2012

14

श्री महेन्द्र सोनूने

01.11.2012 से 04.08.2013

15

श्री बृजराजेश्वर शर्मा

05.08.2013 से 27.05.2016

16

श्री एम.के. राजोरिया

27.05.2016 से 13.07.2021

17

श्री राजेश अग्रवाल

13.07.2021 से 06.04.2025
18 श्री  एम.के. राजोरिया 05.05.2025 से निरन्तर...


 

 

 

 

अंतिम बार अपडेट किया :26 May, 2026

Diary/calendar 2026 Diary/calendar 2023 Diary/calendar 2026